विद्युत कर्मियों को श्रद्धांजलि, लाइनमैन गैंग व वेतन वृद्धि की उठाई मांग
बांदा, जून 1 -- बबेरू । केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विद्युत विभाग के निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को बबेरू विद्युत उपकेंद्र परिसर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए विद्युत कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्कॉम मंडल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि विद्युत कर्मी विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.