सोनभद्र, जनवरी 8 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जानिगमों में कार्यरत अभियंता -कर्मियों को पूर्व की तरह मिल रही रियायती बिजली की सुविधा पर कोई असर नही पड़ेगा। अपने आवासों पर स्मार्टमीटर लगाये जाने का विरोध कर रहे अभियंता-कर्मियों और पेंशनरों की अधिक दरों पर बिजली देने कीआशंका का निदेशक वाणिज्य प्रशांत वर्मा ने स्पष्टीकरण दिया है। ताप विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों/पारिवारिक पेंशन भोगियों से पूर्व की भांति विद्युत शुल्क उनके पद के अनुरूप फिक्स चार्ज के रूप में लिए जायेंगे। यह पूरी कार्रवाई विद्युत नियामक आयोग के आदेशों के क्रम में महज एनर्जी एकाउंटिंग के लिए ही की जा रही है। पावर कारपोरेशन ने इस आशय की जानकारी लिखित रूप से दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.