संभल, मार्च 10 -- बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनैटा में विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोमवार शाम विद्युत विभाग की टीम गांव में नये मीटर के लगाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए मीटर को तोड़ दिया और हाथ में डंडा लेकर कर्मचारियों को धमकाने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारी सरताज खां ने चौकी नरौली में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.