लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- जिला पंचायत सभागार मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) की ओर से साइबर अपराधों से बचाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को की गई। यह प्रशिक्षण 5 व 6 फरवरी 2026 को चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा टीजी-2 कर्मचारियों से लेकर अधिशासी अभियंता स्तर तक के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ईमेल फ्रॉड, डेटा चोरी, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया दुरुपयोग तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने के टिप्स दिए गए। पहले दिन लखीमपुर और गोला सर्किल से बड़ी संख्या में विद्युत कर्मियों ने प्रशिक्षण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.