वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। विद्युत मजदूर संघ की शुक्रवार को लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं सशक्त संगठन निर्माण पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय महामंत्री डी. राजमुर्गन ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों की चुनौतियों का प्रभावी समाधान तभी संभव है, जब संगठन को और मजबूत किया जाए। बैठक का नेतृत्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विद्युत प्रभारी राकेश सिंह जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह ने किया। बैठक में राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी, विष्णु पाण्डेय, शंभू सिंह, दीपक, पूरन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...