विद्युत करंट से संविदा पर तैनात लाइन मैन की मौत
आगरा, मई 19 -- कस्बा में मंगलवार को विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एक संविदा कर्मचारी को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विद्युत विभाग ने भी कर्मचारी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। घटनाक्रम के अनुसार 32 वर्षीय रविन्द्र यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नगला गंगी थाना पटियाली विद्युत उपकेंद्र पटियाली पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास विद्युत लाइन में आई खराबी को ठीक करने पहुंचा था। साथी कर्मचारियों के मुताबिक रविन्द्र ने टाउन एक का शटडाउन लिया था, जबकि वह टाउन दो लाइन पर कार्य करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद साथी कर्मचारी उसे तत्काल पटियाली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.