जहानाबाद, जून 24 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के सैदीचक गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला रूबी देवी मामूली रूप से झुलस गई जिसे इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद शकूराबाद में लाया गया जहां इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रूबी देवी चार्जेबल गाड़ी का पलक बोर्ड में लगा रही थी उसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- विद्युत करंट से महिला झुलसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...