जहानाबाद, मई 11 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के जानकीकुंज गांव में विद्युत करंट से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरानी यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त वृद्ध व्यक्ति बधार की ओर गए हुए थे। इसी क्रम में टूट कर गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गये जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि जैसे ही कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी। लोग दौड़े दौड़े वहां पहुंचे और बिजली कटवा कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो रहा था। -रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...