विद्युत कटौती संग कई मुद्दों पर बिफरे व्यापारी, किया प्रदर्शन
ललितपुर, मई 19 -- ललितपुर। अघोषित बिजली कटौती, जल जीवन मिशन के तहत खोजी गई सड़कों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जनपद इकाई ने दुपहिया वाहन जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लेकर कारोबारी घंटाघर से कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विगत दो वर्षों से स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में किये जाने को लेकर पूरे प्रदेश में आम नागरिकों ने जगह-जगह आंदोलन किये। अनेकों स्थानों पर मुकद्मे दर्ज हुये, किन्तु विरोध नहीं रुका। अंतत: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के उपरान्त स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई गई। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर प्रदेश भर के उपभोक्ताओं से 200 करोड़ रूपये से अधिक वसूले गये, जिसकी वाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.