काशीपुर, अप्रैल 23 -- काशीपुर। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कटौती बंद नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहती है। बिना पूर्व सूचना के हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग न तो कोई शेड्यूल जारी करता है और न ही पहले से सूचना देता है, जो गलत है। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में अघोषित बिजली कटौती के बढ़ रहे मामले : काजी पाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित विद्युत कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो महानगर कांग्रेस कमेटी बिजली विभाग के कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगी।

ह...