विद्युत कटौती को लेकर ब्लाक प्रमुख से शिकायत
हाथरस, मई 24 -- बामौली हाउस आगरा रोड पर दर्जनों गांव के किसान लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान है। रविवार को सैकड़ों किसान (ब्लॉक प्रमुख) रामेश्वर उपाध्याय से उनके आवास पर आकर मिले। किसानों ने बताया कि इस समय बाजरा की फ़सल,मक्का की फसल,में पानी लगना बहुत जरूरी है। नलकूप कनैक्शनो पर 10 घंटे बिजली मिलने के आदेश है। पर मात्र 4 से 5 घंटे बिजली मिल रही है। उसका भी कोई समय नही है। जिससे हम सिचाई नही कर पा रहे है। और घरेलू कनेक्शन पर भी पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है बच्चे रात को सो नहीं पा रहे हैं गर्मी बहुत हो रही है। यह भी पढ़ें- शिकोहाबाद क्षेत्र में कटौती पर गुस्साए किसान, प्रदर्शन रामेश्वर उपाध्याय ने सभी किसानों की समस्या को गंभीरता पूर्ण सुनकर विधुत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ज्यादा से ज्यादा बिजली देने की मॉग की।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.