महोबा, मई 20 -- महोबा, संवाददाता। गर्मी के सितम से लोग बेहाल हो रहे है। गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती से लोग दिन में पसीना पसीना हो रहे है। अधिवक्ताओं ने कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई है। इन दिनों गर्मी का कहर लोगों पर टूट रहा है। पिछले पांच दिन से विद्युत कटौती से लोग परेशानियों से जूझ रहे है। बुधवार को जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बालेंद्र कुमार पाराशर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विद्युत कटौती के विरोध में हुंकार भरी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि दिन भर ट्रिपिंग होने से लोगों का दिन का चैन छिन गया है। शिकायतों के बाद भी अभियंता शिकायतों का निस्तारण नहीं करा पा रहे है। दो दिन से पूरे शहर में फाल्ट से समस्...