समस्तीपुर, मार्च 16 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के भगवतपुर वार्ड 12 स्थित सीताराम राय के परिसर में विद्युत चोरी की जांच के लिये छापेमारी की गयी। इस दौरान पाया गया कि उनके द्वारा मीटर से पहले मेन लाइन में बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग किया जा रहा है। इससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 35 हजार 410 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंची है। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता सरायरंजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.