विद्युत ऊर्जा के उपयोग का ऑडिट कराने के निर्देश
पिथौरागढ़, अगस्त 14 -- संतोष, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों में विद्युत ऊर्जा के उपयोग का ऑडिट कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से ऊर्जा की बचत सुनिश्चित करने और अनावश्यक विद्युत खपत पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। कार्यालयों में फायर सेफ्टी उपकरण मानकों के अनुरूप उपलब्ध रखने के साथ ही उन्हें हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम योगेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.