हजारीबाग, फरवरी 12 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गोरहर गांव में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान में 9 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बरही सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में अभियान चलाईं गई। इस संबंध में गोरहर थाना में आवेदन देते हुए रूपलाल सिंह, कारू सिंह, नारायण रविदास, बालेश्वर रविदास, जीवलाल रविदास, नारायण महतो, दशरथ महतो, महेंद्र महतो, भुनेश्वर ठाकुर सभी ग्राम गोरहर निवासी शामिल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग ने आठ लोगों पर सात हजार सात सौ सत्तर रुपए तथा महेंद्र महतो पर 10 हजार 5 सौ रुपए की क्षति पूर्ति राशि को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। बताया की यह अभियान बिजली बिल बकाया रखने और पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज खींचकर विद्युत उर्जा की चोरी करते हुए पकड़े गये हैं।...