विद्युत उर्जा चोरी को लेकर आठ लोगों पर केस
हजारीबाग, जुलाई 19 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। विद्युत विभाग ने विभिन्न गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के क्रम में आठ लोग बिजली चोरी करते पाए गए। बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। छापेमारी अभियान बरही सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद एवं मानव दिवस कर्मी भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान ग्राम गैड़ा निवासी लिलधारी राणा, लालोडीह निवासी सिकंदर यादव, जितेंद्र यादव, दिलीप यादव, छहरियामो निवासी संदीप सिंह, कैलाश सिंह, कलहाबाद निवासी उमेश नायक तथा पचफेड़ी चौक, गंगपाचो निवासी उमेश कुमार को विद्युत उर्जा चोरी का आरोपी बनाया गया है। बिजली चोरी के आरोप में सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.