देवरिया, अप्रैल 23 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शनों पर लगाया जा रहा प्री-पेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं छका रहा है। जिससे नई परेशानी बनती जा रही है। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो जा रही है, जिससे घरों, दुकानों और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर उपभोक्ता परेशान हाल हैं।जिले में देवरिया, सलेमपुर, बरहज व गौरीबाजार डिविजनों लगभग पांच लाख से अधिक विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ता हैं। वहीं शासन के निर्देश पर लगभग साढ़े तीन लाख से अधिक कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने हैं। इस क्रम में जिले के चारों डिविजनों में लगभग 71,000 कनेक्शन पर प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगे हैं वे इसे लेकर परेशान हैं। प्री-पेड मीटर में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.