मथुरा, मई 5 -- विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को बिजलीघर परिसर में कैंप लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या सुन उनका निस्तारण करेंगे। उदे्श्य है कि उपभोक्ता कार्य के लिए इधर से उधर न भटकें। स्मार्ट और प्रीपेड मीटरिंग के बाद समस्याएं बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कार्य के लिए उपभोक्ता इधर से उधर भटकते रहते हैं। इसकी मॉनीटरिंग में भी लापरवाही बरती जा रही है। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पागल बाबा, कैंट परिसर, छह मई को मसानी एवं विरजापुर, सात मई को छटीकरा, डैंपियर नगर, आठ मई को मसानी, गोविन्दपुर, नौ मई को वाटी, जयगुरुदेव बिजलीघर पर कैंप लगेंगे। यह भी पढ़ें- प में 9485 शिकायतों में से 8667 का निस्तारण क्रमश: सहायक अभियंता शुभम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.