बागपत, मार्च 28 -- रटौल विद्युत उपकेन्द्र से कस्बे सहित दस गांव जुड़े हैं। रटौल विद्युत उपकेन्द्र पर फीडर मशीन को बदला जा रहा है जिससे सुबह नौ बजे से शाम 6 बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पडी। रटौल निवासी अख्तर, लहचौड़ा निवासी प्रवीन शर्मा, सिगोली तगा से राजेश व गौना से महेश ने बताया की दस घन्टे से बिजली नही आ रही है जिस कारण इन्वेटर ठप हो चुके है वही रोजमर्रा के कार्य भी ठप पड़े हैं। जई संदीप ने बताया की ओसीबी और पीसीबी मशीन खराब होने के कारण उन्हें बदला जा रहा है जिस कारण समस्या हुई है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.