विद्युत उपकेन्द्र चालू कराने को किसानों ने दिया धरना
संभल, मई 28 -- ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड स्थित नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब एक बजे किसान रामवीर सिंह त्यागी, प्रमुख मंडल सचिव मुरादाबाद के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जल्द से जल्द बिजली उपकेंद्र चालू कराने की मांग उठाई। किसानों का कहना था कि उपकेंद्र तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.