विद्युत उपकेन्द्र का किया घेराव, लोग बोले रात भर जागना पड़ रहा
सीतापुर, जून 29 -- खैराबाद। बिजली कटौती से नाराज कस्बावासियों ने रविवार को खैराबाद विद्युत केंद्र का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन हो या रात। ठीक से बिजली नहीं मिल रही है। जिस कारण पूरी रात भर जागकर बितानी पड़ रही है। मोहल्ला शेखपुरा, चिल्लाय सराय, ललियापुर, कटरा, पुरानी बाजार आदि स्थानों के विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में जेई मो. इमरान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शाम को स्वीकृत से दो गुने से ज्यादा लोड बढ़ जाता है। इसलिए फाल्ट होनेसे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। स्थाई विद्युतकर्मियों की संख्या भी कम है। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन यह भी पढ़ें- एफसीआई उपकेंद्र में बिजली संकट पर भड़के लोग, जेई को 13 किमी तक दौड़ाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.