विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर के कमरे में मिला वृद्ध महिला का शव
अयोध्या, मई 26 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर परिसर में मंगलवार सुबह एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया। वहीं महिला के कमरे से भारी मात्रा में नगदी और आभूषण भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार उपखंड कार्यालय मिल्कीपुर परिसर में बने एक कमरे में करीब वर्ष 1992 से बऊआ नाम की वृद्ध महिला रह रही थी।
घटना का विवरण मंगलवार सुबह मीटर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी शिवप्रसाद किसी काम से महिला के कमरे की ओर गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वृद्ध महिला जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी ने इनायत नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.