देवरिया, जनवरी 31 -- बघौचघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर पूर्व में तैनात एक संविदा कर्मचारी की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पत्नी ने 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी समेत अन्य सुविधाओं की मांग की। बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार के रहने वाले बाल्मिकी गोंड (40) पुत्र अमेरिका गोंड विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट में पूर्व में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात थे। गुरुवार की देर रात विद्युत उपकेंद्र परिसर स्थित एक कमरे में वह अचेत अवस्था में मिले। इसकी सूचना कर्मचारियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.