फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ विद्युत उपकेंद्र शिकोहाबाद का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए कैंप लगाए गए हैं, लेकिन इन कैंप की व्यवस्थाओं की पोल जिलाधिकारी के निरीक्षण में खुल गई। शिकोहाबाद विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में आने वाले फरियादियों के बैठने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कैंप को व्यवस्थित किया जाए। वहीं फरियादियों की समस्याओं को धेर्य से सुना जा सके। इसके लिए चार से पांच फरियादी पर एक अधिकारी तैनात किया जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...