विद्युत उपकेंद्र पर महिलाओं ने काटा बवाल, किया प्रदर्शन
देवरिया, मई 9 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर एक गांव की दो दर्जन से अधिक की संख्या में महिलाएं पहुंचीं और जहां बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बवाल काटा। सभी जेई की लापरवाही बताते हुए 25 दिनों से गांव में बिजली गुल होना बता रही थीं। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप व शनिवार को आपूर्ति बहाल कराने के आश्वासन के बाद महिलाएं वापस गांव लौटीं।
महिलाओं का प्रदर्शन शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सवारी गाड़ी से महदहां गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाएं विद्युत उपकेंद्र पर पहुंची, जहां महिलाएं उपखंड कार्यालय गेट पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगीं। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों को छोड़ जेई मौके से गायब थे। महिलाएं 25 दिन से गांव में बिजली न होने की शिकायत करते हुए बवाल काटीं। सूचना पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.