बरेली, अप्रैल 12 -- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने जिले के सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों, भंडार केंद्रों और कार्यशालाओं में सुरक्षा के मद्देनजर फायर सेफ्टी मैनेजमेंट गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपकेंद्रों और कार्यशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने, आपातकालीन नंबर प्रदर्शित करने और कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए हैं। परिसर में धूम्रपान व ज्वलनशील वस्तुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इन निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्य अभियंता ने सभी उपकेंद्रों पर अग्निशमन यंत्र, पानी व रेत की बाल्टियां, साफ-सफाई और रख-रखाव की समुचित व्यवस्था अनिवार्य की है। जहां उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल खरीद सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अग्निश...