विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- लगातार हो रही विद्युत कटौती विद्युत विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भारत निर्माण संगठन रक्षक कार्यकर्ताओं ने एसडीओ संदीप चौहान को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. नारायण सिंह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिस कारण उपभोक्ता परेशान हैं साथ ही किसानो की फसलों को भी नुकसान हो रहा है तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में कुछ हाई वोल्टेज की लाइनों के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं, ऐसी लाइनों को चिन्हित कर उन्हें ठीक कराया जाए ताकि कोई अप्रिय हादसा घटित न हो सके। एसडीओ ने शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल स्वामी, अंकुर कुमार, सलीम, सानू, चरण सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.