मुरादाबाद, मई 16 -- क्षेत्र के गांव गोपीवाला और निर्मलपुर जंगल के किसानों ने निजी बोरिंगों पर पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली न मिलने के कारण गन्ने और हरे चारे की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसानों ने बताया कि उनके जंगल क्षेत्र स्थित समरसी पर पिछले करीब 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। कई बार लाइनमैन से फाल्ट ठीक करने और फेस जोड़ने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। किसान होरी सिंह ने बताया कि उन्होंने जूनियर इंजीनियर (जेई) से भी फाल्ट सही कराने और फेस जुड़वाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं ...