देवघर, अप्रैल 27 -- गर्मी के दिनों में विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने को लेकर बिजली आपूर्ति में सुधार कर लिया गया है। इसके साथ ही अब विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर को फूल लोड बिजली मिल रही है। इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर के विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव ने कहा कि बिजली आपूर्ति की समस्या में सुधार कर दिया गया है। अंचल को अब फूल पावर मिलना शुरु हो गया है। देवघर शहर में जो बिजली कट कर देने की जो समस्या थी, उसका अब समाधान कर दिया गया है। कहा कि अब अंचल को फूल पावर मिल रहा है। यह भी पढ़ें- लू की तपिश के साथ झकझोर रही अघोषित बिजली कटौती जिससे अब शहर को लगातार बिजली आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के सीजन में लोड थोड़ा बढ़ जाता है। कहा कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर में गर्मी के दिनों में 90 मेगावाट...