विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बड़ी परेशानी
भागलपुर, जून 20 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता शहर में शुक्रवार को छह घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जरनेटर सुविधा नहीं रहने वाले संस्थान भी बिजली नहीं रहने से प्रभावित होते रहे। जानकारों के अनुसार जेरनेटर का कनेक्शन नहीं रहने के कारण बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हुई। बिहार ग्रामीण बैंक, शाखा अब्जूगंज में कार्यरत कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे बिजली गुल हो गई। शुरुआत में बैंक का संचालन इन्वर्टर पर निर्भर था, लेकिन दोपहर 2 बजे तक इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, पैसे के लेन-देन और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया। बैंक पहुंचे ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई ग्राहक बिना अपना काम कराए ही वापस लौट गए।इधर बिजली विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.