बुलंदशहर, फरवरी 7 -- नगर में कालिंदी कुंज बिजली घर से जुड़ी पांच कॉलोनियो में सोमवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि कालिंदी कुंज बिजली घर पर ओवरलोड कम करने के लिए अलग-अलग फीडर तैयार किए जाएंगे। इसी के चलते सोमवार को बिजली घर पर मशीन लगाने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे कालिंदी कुंज, प्रीत विहार, मुरारी नगर, चमन विहार, गोकुल विहार कॉलोनी के तीन हजार उपभोक्ताओं की सप्लाई बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.