रामगढ़, जून 8 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की केदला भूगर्भ परियोजना के एलसीएच कॉलोनी में पिछले 25 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। कॉलोनी में रहने वाले सीसीएलकर्मी सहित अन्य लोगों ने प्रबंधन को आवेदन देकर बिजली बहाल करने की बात कही लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया। अक्रोशित लोगों ने सोमवार को जेएलकेएम के बैनर तले परियोजना कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम के मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो ने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण सीसीएल कर्मियों के दिनचर्या और बच्चों को पढ़ाई लिखाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं यह भी पढ़ें- उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग इस भीषण गर्मी के कारण कॉलोनी में रहने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बूरा असर पड़ ...