दुमका, जून 30 -- शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा प्रखंड में विद्युत आपूर्ति की समस्या से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। विगत 5 दिनों से बिजली की समस्या विकराल रूप ले रही है लोगों को 2 घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच विद्युत की लचर व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्षा शुरू होने के पहले लगातार बिजली की बढती किल्लत से स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन पर भी नाराजगी देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उक्त मामले में विद्युत ऊर्जा विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार से पूछने पर बताया कि 2 दिनों से तकनीकी गरबरी एवं बिजली की किल्लत हो रही थी जिसे अब दुर...