वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था की जांच समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह 16 मार्च को काशी पहुंचेंगे। सभापति 17 मार्च को वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के बिजली अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें विद्युत आपूर्ति, लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की स्थिति और रख रखाव की व्यवस्था, भ्रष्टचार प्रकरण की जांच और निष्कर्ष समेत कई बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग, जिला उद्योग केंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज्य अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नलकूप और विजिलेंस विभाग के अफसरों के साथ भी बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद सभापति अयोध्या के लिए प्रस्ताथ करेंगे। वहीं, बिजली अधिकारी दो दिन से एजेंडा का जवाब देने के लिए तैयारी में ज...