विद्युत अव्यवस्था को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
बिजनौर, मई 30 -- अफजलगढ़। व्यापक विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। बेतहाशा बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करके समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। स्योहारा से सटे अफजलगढ़ विकास खण्ड के आखिरी गांव बेरखेडा में ग्रामीणों ने विद्युत अव्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि व्यापक स्तर पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बेतहाशा बिजली कटौती से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। अट्ठारह के स्थान पर सिर्फ आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। अनेकों बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए बगैर लगातार कनेक्शन जारी किए जाने से समस्या पैदा हो रही है। प्रदर्शन कारियों का कहना था कि भीषण गर्मी से सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त है। खास कर गर्मी से बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.