विद्युत अभियंता संघ ने किया समस्याओं पर मंथन
मथुरा, जून 17 -- विद्युत अभियंता संघ की बैठक में विद्युत वितरण व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। उनके व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अभियन्ता संघ के शाखा सचिव राहुल चौरसिया ने बताया कि बैठक में समस्याओ के बारे में अवगत कराया। कभी-कभी कार्य के दौरान समस्या आती हैं। बैठक में वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में लगातार आ रही दैवीय आपदाओं के बावजूद मथुरा इकाई के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने हेतु कार्य कर रहे हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं को और अधिक बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की। अध्यक्षता एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.