हाथरस, जून 12 -- हाथरस, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आव्हान पर विधुत अधिभार के खिलाफ अधिक्षीण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद द्वारा बिजली बिलों पर दस प्रतिशत ईंधन अधिभार जून माह से लगाई जाने की घोषणा की गई है। इससे व्यापारी आक्रोशित है। ईंधन अधिभार लगाने से पूर्व पूर्व नियामक आयोग से अनुमति नहीं ली गई है। बिजली के औद्योगिक व घरेलू बिलों में पूर्व में ही फिक्स चार्ज लगाए जा रहे है। वाणिज्य एलएमवी टू के बिलों में फिक्स चार्ज व मिनिमम चार्ज दोनों लगाए जाते हैं। घरेलू, वाणिज्य व औद्योगिक बिलों में साढ़े सात प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जोड़ी जा रही है। यह भी पढ़ें- ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन नियामक आयोग के द्वारा प्रत्येक वर्ष ब...