सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत के तेलगुड़वा पश्चिम के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की।

ग्रामीणों की समस्या इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2020 से अधूरे पडे़ विद्युतीकरण कार्य को पूर्ण कराने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। बावजूद इसके आज तक विद्युतीकरण नहीं कराया गया। वहीं बिना बिजली के मीटर लगाकर फर्जी तरीके से ग्रामीणों के नाम बिल भेजने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्राम के लगभग 300-400 परिवार बिजली सुविधा से वंचित हैं व अंधकार में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।

सरकारी कार्रवाई की मांग बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था व दैनिक कार्य गंभीर रू...