प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के क्षमापुर गांव में बुधवार रात विद्युत पोल के पास घायल मिले युवक की मौत गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस हादसे में मौत का दावा कर रही है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी रामचंद्र गौतम का 21 वर्षीय बेटा वीरेन्द्र गौतम बुधवार शाम छह बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देररात वह पूरेक्षमा नहर पुल के पास सड़क किनारे विद्युत पोल के पास गंभीर रूप से घायल मिला। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी कोहंडौर भेजा। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.