बोकारो, मार्च 6 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।विद्युतनगरी चंद्रपुरा, दुगदा तथा आसपास के ग्रामीण इलाके में होली धूमधाम से मनाई गई। डीवीसी कॉलोनी, स्टेशन रोड व यहां के गांवों में अधिकांश लोगों ने सोमवार की देर रात होलिका दहन किया तथा बुधवार को रंग अबीर खेला। जगह-जगह फगुआ गीतों का दौर चला। कई इलाके में युवा नशे में चूर दिखे। चंद्रपुरा के तेलो, तारानारी, नर्रा, बंदियो, पपलो आदि गांवों में देर रात तक फगुआ गीतों का दौर चला और ग्रामीण झूमते रहे। होली के अवसर पर मीट की दुकानों पर अच्छी भीड़ रही। चंद्रपुरा में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, दुगदा में थाना प्रभारी मनीष कुमार तथा बोकारो-झरिया ओपी क्षेत्र में प्रभारी श्रीनिवास सिंह के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तैद रहा तथा पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात थे।6. चंद्रपुरा के चिरूडीह गांव में ढोल मंजीरा के साथ युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.