विद्युतकर्मी को मातृशोक
लातेहार, जून 2 -- बेतला प्रतिनिधि। ग्राम सरईडीह निवासी और बरवाडीह पावर सबस्टेशन में कार्यरत विद्युतकर्मी असलम अंसारी उर्फ मुन्ना की मां खैरुन बीबी 58 वर्ष पति कमरुद्दीन अंसारी की मंगलवार को अचानक हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कई माह से बीमार थी। जिसका ईलाज भी चल रहा था। वहीं असर बाद मृतका के शव को जनाजे की नमाज अदा कर स्थानीय कब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। इधर खैरुन की मौत से गांव के लोग गमगीन हैं तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.