विद्युतकर्मी के परिजनों को मिलेगा मुआवजा व योजनाओं का लाभ
अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या, संवाददाता। नाका दुर्गापुरी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत कार्य के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले विद्युतकर्मी रामबली को मुआवजा तथा योजनाओं का लाभ मिलेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मृतक के जनौरा स्थित आवास में परिजनों से मुलाकात किया व हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार चौबे को बुलाकर पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुआवजे की धनराशि मंगलवार तक मृतक के परिजनों के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि मृतक के एक आश्रित को नियमानुसार नौकरी दिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रामबली के परिवार के साथ खड़े हुए विधायक वेद प्रकाश, मुआवजा, नौकरी व बीमा लाभ का दिया भरोसासरकारी सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.