देहरादून, जून 17 -- देहरादून। 'धर्मपुर विधानसभा' के 'वार्ड 73 विद्या विहार' की बहुगुणा कॉलोनी में बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक विनोद चमोली ने सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और क्षेत्र के विकास में नई दिशा प्रदान करेगा। इस मौके पर स्थानीय पार्षद रमेश चंद गौड़, पूर्व पार्षद राजपाल पयाल, भाजपा मीडिया पैनलिस्ट राजीव उनियाल, संजय उपाध्याय, आलोक बहुगुणा, पद्मेंद्र सिंह नेगी सहित स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विद्या विहार में सामुदायिक भवन कार्य का शिलान्यास यह भी पढ़ें- विद्या विहार में सामुदायिक भवन कार्य का शिलान्यास यह भी पढ़ें- भूमि पूजन के साथ गढ़वाल सभा के नए भवन के निर्माण का हुआ शुभारंभ...