रांची, अप्रैल 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। जिसमें से 10 विद्यार्थी प्रथम और 10 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सुजल कुमार यादव 81.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बना है। निधि कुमारी 76 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का सेकेंड टॉपर तथा कशिश कुमारी 74.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की थर्ड टॉपर बनीं।आर्यन राज 71 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में चौथा और अनुष्का रानी कंडुलना 67 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त कीं। विधालय परिवार ने सफल छात्रों को बधाई दी है एवं उजज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : विद्या विहार के 17 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर पाई उत्कृ...