हरिद्वार, फरवरी 23 -- बदलते मौसम को देखते हुए विद्या विहार एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। भूमानंद हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सिंह सहयोगी दल के साथ पहुंचे और बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान अभिभावक, विशेषकर छोटे बच्चों की माताओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या शोभना पालीवाल ने बताया कि शीघ्र ही दिल्ली के अस्पताल के सहयोग से अभिभावकों के लिए भी निःशुल्क कैंप लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.