विद्या विहार आवासीय विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर 'पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड' अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेतरहाट ओल्ड बॉयज एसोसिएशन-वैश्विक सामाजिक उत्तरदायित्व तथा उसकी प्रमुख सामाजिक पहल 'संगिनी' के सहयोग से रविबंश नारायण मिश्रा स्मृति सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, सम्मान एवं जागरूकता को बढ़ावा देना तथा इससे जुड़े सामाजिक संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा महिला गरिमा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.