रांची, मई 16 -- रांची। विद्या विकास पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप संपन्न हुआ। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने योग, टाई एंड डाई, क्ले आर्ट और अंबरेला पेंटिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य, रैंप वॉक और अभिनय जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। स्कूल की निर्देशिका प्रभा सिंह ने इसे व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- सीएमएस समर कैंप में संवर रही छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा यह भी पढ़ें- पेंटिंग प्रदर्शनी में दिखाया कला कौशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...