प्रयागराज, जनवरी 23 -- शुक्रवार को सुबह के 11 बजे रहे थे। विद्या वाहिनी स्कूल मैदान में बने अस्थायी बस अड्डे पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। कोई गोरखुपर तो कोई अयोध्या जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बस अड्डे के कर्मचारी उद्घोषणा करने लगे कि यात्रीगण ध्यान दें... कानपुर, बहराइच, गोंडा, लखनऊ, अयोध्या और प्रतापगढ़ व कौशाम्बी की बसें मेडिकल कॉलेज चौराहे से मिलेंगी। यात्री बस पकड़ने के लिए चौराहे की ओर भागे। दरअसल, बस अड्डे पर बसों की संख्या कम थी। गुरुवार रात में जो बसें बस अड्डे तक पहुंची थी, उन्हीं का संचालन हो रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि सुबह भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने रोडवेज की बसों को यहां तक आने नहीं दिया। कुछ बसें मेडिकल कॉलेज चौराहे पर खड़ी हैं। वहीं से बसों का संचालन हो रहा था। बस अड्डा परिसर में गोंडा के भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.