विद्या मंदिर 3सी में आज से शुरू होगा प्रांतीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता
बोकारो, मई 18 -- विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित 37वां प्रांतीय (समूह) खेलकूद समारोह 2026 के तहत बालकों की कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार से सरस्वती विद्या मंदिर 3सी में शुरू होगी। प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के सौजन्य से 19 और 20 मई को किया जा रहा है। खेलकूद के प्रांत संरक्षक एवं देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल ने बताया कि विद्या भारती योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की प्रतियोगिता में झारखंड के 33 विद्यालयों से कुल 635 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यहां चयनित टीमें 27 एवं 28 जून को उत्तर बिहार के बेतिया में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसके बाद अखिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.