रांची, मार्च 28 -- रातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर काठीटांड, रातू में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य कन्हाई साहू सहित अभिभावक उपस्थित रहे। कक्षा अरुण से नवम तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया। करिश्मा कुमारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पूजा कुमारी को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक कक्षा से जागरूक अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष में सर्वाधिक उपस्थिति वाले आचार्य के रूप में सुनील कुमार मिश्रा को सम्मान मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के समग्र विकास में अभिभावक व आचार्य की भूमिका पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.